मल्टीमीडिया क्या है

दोस्तों Multimedia Files (text, images, audio, video and animations) को तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं? पर क्या आपको पता  है की आख़िर मल्टीमीडिया होता क्या है? अगर नही! तो आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की मल्टीमीडिया क्या है? इसके प्रकार? उपयोग


जैसा की दोस्तों यदि आप टेक्नोलॉजी अर्थात मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं? या फिर आप एक छात्र हैं तो आपने अक्सर मल्टीमीडिया शब्द का नाम जरूर सुना होगा!

💚What Is Multimedia🖤

मल्टीमीडिया एक कंटेंट होता है जिसमें विभिन्न तरह के कंटेंट होते हैं जैसे की text, audio, images, एनीमेशन आदि! इसके अलावा यदि हम मल्टीमीडिया की सरल शब्दों में परिभाषा समझें तो मल्टीमीडिया ऑडियो, वीडियो, एनीमेशन आदि का एक माध्यम होता है! जिसके जरिये किसी यूजर को विभिन्न प्रकार की जानकारी मिलती है!

दोस्तों मीडिया का अर्थ अपनी बात दूसरों तक पहुंचाना होता है! और मीडिया कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे कि text मीडिया, ग्राफिक्स मीडिया, सॉन्ग मीडिया, एनीमेशन मीडिया, वीडियो मीडिया आदि जब सभी मीडिया आपस में जुड़ जाते हैं अर्थात इनका मिश्रण हो जाता है तो हम इसे मल्टीमीडिया के नाम से जानते हैं!

नाम से ही पता चलता है multi अर्थात एक से अधिक! मतलब एक से अधिक मीडिया का मिश्रण Multimedia होता है!

कंप्यूटर का निर्माण केलकुलेटर की तरह हुआ था तब उस समय इसमें कोई वीडियो एनिमेशन, मीडिया आदि शामिल नहीं थे! तथा समय के साथ जब कंप्यूटर में ग्राफिक्स चित्र आने लगे तो कंप्यूटर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा!

इसलिए हम कह सकते हैं की मल्टीमीडिया टेक्स्ट, ऑडियो, ड्राइंग, वीडियो तथा एनीमेशन का एक संयोजन (combination) होता है जिसका उपयोग कंप्यूटर या अन्य डिजिटल device में किया जाता है!

आज मल्टीमीडिया का महत्व काफी बढ़ चूका है! क्योंकि आज text layout के स्थान पर ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल हो रहा है!
दोस्तों पहले के समय में जब टेक्नोलॉजी का बहुत कम इस्तमाल होता था उस समय कागजों, पत्रिकाओं, समाचार के माध्यम से प्रचार करते थे परन्तु आज मीडिया का दौर बदल चुका है! आज मल्टीमीडिया का इस्तेमाल लगभग सभी विज्ञापन एजेंसी करती हैं!

💙मल्टीमीडिया के फायदे💛

मल्टीमीडिया यूजर फ्रेंडली होता है अर्थात आपको किसी विषय पर जानकारी लेने के लिए ऊर्जा को अधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं है! आज आप इंटरनेट पर जो।खोजते हैं उस विषय पर हमें कहीं सारी जानकारी वीडयो तथा टेक्स्ट, एनीमेशन मल्टीमीडिया के माध्यम से मिल जाती हैं!

मल्टीमीडिया का इस्तेमाल अधिकतर बिजनेस में प्रोडक्ट तथा सेवाओं का प्रचार करने के लिए इस्तेमाल होता है! अर्थात कंपनियां अपने प्रोडक्ट तथा सेवाओं को multimedia के जरिये प्रचार करती हैं अतः यह काफी इफेक्टिव तरीका है!

मल्टीमीडिया के ईस्तेमाल से कस्टमर तथा ग्राहक के बीच एक बेहतर कनेक्शन स्थापित होते हैं! क्योंकि मल्टीमीडिया की मदद से कस्टमर फीडबैक दे पाते हैं!

यह एक फ्लैक्सिबल माध्यम है अर्थात मल्टीमीडिया का इस्तेमाल आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं!

💖मल्टीमीडिया की विशेषताएं!💞


Multimedia Presentation


मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन को किसी व्यक्ति द्वारा मंच पर प्रोजेक्टर या मीडिया प्लेयर की मदद से play कर देखा जा सकता है! मल्टीमीडिया को देखने के विभिन्न तरीके जैसे लाइव या रिकॉर्ड की गयी प्रेजेंटेशन (प्रस्तुति) हो सकती है। मल्टीमीडिया broadcast या रिकॉर्डिंग को Analog या डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तकनीक की मदद से की जा सकती है!।

इसके अलावा वर्तमान समय मे डिजिटल ऑनलाइन मल्टीमीडिया को इंटरनेट की सहायता से आसानी से डाउनलोड या स्ट्रीम कर सकते हैं जैसा कि आपने किया भी होगा! यह स्ट्रीमिंग लाइव या पहले से बता कर सकते हैं!

इन विभिन्न डिजिटल मल्टीमीडिया तथा टेक्नोलॉजी का मुख्य उद्देश्य यूजर के अनुभव को बेहतर करना होता है इसलिए समय-समय पर डिजिटल मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर अपडेट होते रहते हैं! इन्हें यूजर्स की मांग तथा समय अनुसार अपग्रेड किया जा सकता है ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यूजर्स को जानकारियाँ आसानी तथा फास्ट तरीके से उपलब्ध हो! इसलिए इंटरटेनमेंट art तथा अन्य categories में इसका इस्तेमाल होता है!

मल्टीमीडिया का इतिहास? – History Of Multimedia In Hindi


दोस्तों यदि हम मल्टीमीडिया के इतिहास में जाएं तो तो सबसे पहले समाचार पत्र से मल्टीमीडिया की शुरुआत हुई थी क्योंकि अखबारों में अधिकतर text ग्राफ़िक्स तथा images का इस्तेमाल होता था!

तथा वर्ष 1895 में Gugliemo Marconi ने इटली के Pontecchio में अपना पहला वायरलैस रेडियो प्रसारण भेजा! शुरुआत में इसे टेलीग्राफ के लिए आविष्कार किया गया परंतु वर्तमान समय में रेडियो, ऑडियो मीडिया का प्रमुख स्थान बन चुका है!

उसके बाद टीवी (टेलिविज़न) बीसवीं शताब्दी का नया मीडिया था जिसने वीडियो के माध्यम से लोगों को सूचनाएं मनोरंजन प्रदान किया! तथा इस तरह टीवी ने दुनिया में संचार के तरीके को ही बदल दिया!

वर्ष 1965 में मल्टीमीडिया शब्द का पहली बार इस्तेमाल किया गया इस शब्द को सिनेमा आर्ट म्यूजिक, लाइट आदि से जोड़ा गया था।

⬆️मुझे आशा है की आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा ⬇️
Thankyou soo much 

Thankyou soo much 

Comments